इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने बबलू बिंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां प्रमीला का उपचार चल रहा है। मृतक की बड़ी बहन शीला की तहरीर पुलिस ने मामा सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।
इधर घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना क्रम की जानकारी लेने के साथ मातहतों को दिशा-निर्देश जारी किया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने कहा जमीनी विवाद में मामा ने हिस्ट्रीशीटर भांजे की रॉड से वारकर हत्या कर दी है। मृतक की बहन के तहरीर पर तीन खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक बबलू बिंद मुहम्मदाबाद कोतवाली का कुख्यात अपराधी हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, लूट प्रयास, डकैती सहित कई संगीन मामलों में मुहम्मदाबाद, गाजीपुर, नंदगंज, कासिमाबाद, जीआरपी गाजीपुर के अलावा कुशीनगर में भी मुकदमा दर्ज है। इसके खिलाफ सभी थानों में मिलाकर कुल 17 मामले दर्ज थे।
हिस्ट्रीशीटर बबलू बिंद के हत्यारों को दबोचने के लिए एसपी सिटी ने चार टीम गठित की है। सीओ सिटी के नेतृत्व के अलावा कोतवाली, करंडा, जंगीपुर के थानों के तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। इसके अलावा नामजद आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस एसओजी टीम का भी सहारा ले रही है।