फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में पूजा का सर्वोच्च स्थान

Fri, 09 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
परीक्षा में पास होने पर मस्ती करती लूदर्स इंटर की छात्राएं।
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को दिन में घोषित किया गया। इस परीक्षा में जिले के 89.30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने कामयाबी हासिल की। श्री पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की पूजा कश्यप 93 प्रतिशत अंक पाकर सर्वोच्च स्थान पर रहीं, जबकि इसी विद्यालय की मनीषा राजभर को 91.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सोलह मार्च से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चली थी। इस परीक्षा में 187059 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनके लिए जिले में 313 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें इंटर के 75982 संस्थागत एवं 5589 व्यक्तिगत सहित कुल 81571 परीक्षार्थी थे। हाईस्कूल के साथ इंटर का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। घोषित नतीजों के अनुसार श्री अलगू यादव इंटर कालेज के मुहम्मद कलामुद्दीन 87, इसी विद्यालय के विनय यादव 86.8, प्रमोद सिंह 85.6, मनीष यादव 85.4, योगेश राजभर 85, नम्रता सिंह 84.6, राजकीय सिटी इंटर कालेज के जयप्रताप सिंह गौतम को 83 प्रतिशत अंक मिले।
    लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की प्रेरणा मौर्य 88, आरजू श्रीवास्तव 86.2, अस्मा शमशाद 86.8, अंजली वर्मा 85.5, आफरीन नाज 85.2, कल्याणी सिंह 84.4, रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कालेज की विशाखा मिश्र 83.2, साक्षी मिश्र 83, विशाल कुशवाहा 82.8, शशि मेमोरियल बालिका इंटर कालेज की नलिनी कुशवाहा 87, महिमा यादव 84.8, प्रतिभा कुशवाहा 83.8, मधु गुप्ता, 82.8, कामख्या विद्यापीठ इंटर कालेज की कुसुमलता गुप्ता 86.8, मोनिका वर्मा 84.8,रेखा गुप्ता 81.4 तथा सोनम गुप्ता को 76.4 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का डंका बजाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें