सेवराई। तहसील क्षेत्र के गोडसरा गांव के पंचायत भवन के पास बिजली निगम की ओर से लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए लगाया गया हाईटेंशन तार नीचे हो जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गोड़सरा निवासी अब्दुल बारीक खान आदि ने बताया कि गांव में निवास करने वाली सैकड़ों की आबादी इसी नहर मार्ग से आवागमन करती हैं।
हाईटेंशन विद्युत तार नीचे होने के कारण हर वक्त दुर्घटना की आशंका है। इसी जगह पर पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर और पेयजल के लिए जलकल की टंकी स्थापित है। बिजली निगम के एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द तार टाइट कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।