फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईटेंशन तार टूटा, 15 घंटे गुल रही 150 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हैदरगंज के पास शुक्रवार की रात एक बजे शार्ट सर्किट के कारण 33 हजार हाईटेंशन तार टूट गया। इससे 150 गांवों की बिजली गुल हो गई, जिससे पांच लाख की आबादी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह पानी के लिए हैंडपंपों पर लोगों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

उपभोक्ता आशुतोष सिंह, मंजीत सिंह, अजय सिंह, राजू यादव, गौरीशंकर पांडेय, रविप्रताप सिंह आदि ने बताया कि रविवार की सुबह जब आंख खुली तो बिजली आपूर्ति ठप थी। लोगों ने सोचा कि कोई छोटा फाल्ट होगा, कुछ ही देर में बिजली आ जाएगी। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
इसके बाद लोगों ने बिजली निगम के अभियंताओं से संपर्क किया, तब पता चला कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हैदरगंज के पास शार्ट सर्किट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण रात में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाए। सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण शो पीस बने रहे। अगले दिन शनिवार की सुबह पेयजल के लिए लोगों को हैंडपंप पर कतार लगाना पड़ा। मोबाइल चार्जिंग के लिए लोग इधर-उधर भटकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

प्रभावित गांवों में नोनरा, कोदई, डोड़सर, पड़िता, करदह कैथवली, हैदरगंज, हमीरपुर, बिजौरा, मटेहूं, टिसौरी, गांई, रायपुर बाघपुर, चंवर, घरिहां, बहतुरा, बसवारी आदि गांव शामिल रहे। बिजली निगम के एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द से जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें