फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साथी उसे रोकता रहा लेकिन ट्रेन के आगे कूद गई युवती

विज्ञापन
सादात रेलवे स्टेशन पर छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने के बाद घटना स्थल की जांच करती जीआरपीएफ की
विज्ञापन
जखनिया/दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर काशी-दादर एक्सप्रेस (15017) के पहुंचते ही एक युवती अचानक ट्रेन के आगे कूद पड़ी। साथ में मौजूद युवक उसे बार-बार रोकता रहा, लेकिन ट्रेन नजदीक आते ही युवती पटरी पर कूद गई। चालक की तत्परता से लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक ने उसकी जान तो बचा ली, लेकिन वह घायल हो गई। भुड़कुड़ा कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि युवक इंदल कुमार, निवासी बरहट थाना शादियाबाद ने बताया कि घायल युवती मऊ जनपद की रहने वाली है और शादी-विवाह समारोह में वेटर का काम करती है। वह युवती के साथ जखनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंचा था। काशी-दादर एक्सप्रेस के आते ही उसके सामने युवती कूद पड़ी। इस दौरान उसको रोकने का युवक ने कई बार प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। इससे उसकी जान बच गई। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हादसे के कारण प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग यह जानने को उत्सुक थे कि आखिर युवती को ऐसा कदम क्यों उठाया। युवती का उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, दूसरे की हालत गंभीर-सादात। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस और जीआरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदू राजभर ने बताया कि बेटी पायल राजभर (17) और उसकी सहेली भोली गुप्ता सादात स्थित बापू इंटर कॉलेज में पढ़ती थीं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बहुतेरे छात्र व छात्राओं की तरह वह भी रेल की पटरी पकड़कर घर लौट रही थीं। इसी दरम्यान प्लेटफार्म नंबर-एक पर खड़ी दादर एक्सप्रेस की वजह से मेन लाइन पर मऊ की तरफ से लिच्छवी एक्सप्रेस को नहीं देख पायीं। इसकी चपेट में आने से पायल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि भोली के पैर में गंभीर चोट आई है। परिजन इसके बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गये हैं, वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष बागिश विक्रम सिंह ने बताया कि, ट्रेन की चपेट आई मृतका छात्रा की शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हॉउस भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें