फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी सेतु से फर्राटा भर रहे भारी वाहन

विज्ञापन
सुहवल के हमीद सेतु पर प्रतिबंध के बाद भी गुजरता ट्रक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। ओवरलोड वाहनों के संचालन से कुछ दिन पहले हमीद सेतु में दरार पड़ गई थी। किसी खतरा की संभावना से जिलाधिकारी ने सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया था। बावजूद इसके पुलिस की मेहरबानी से रात के अंधेरे की कौन कहे, दिन में भी कभी-कभी भारी वाहन सेतु से फर्राटा भरते हुए नजर आ रहे हैं। इससे सेतु पर खतरा मंडराने लगा है। गौरतलब है कि लगातार ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से बीते सात जून की देर शाम हमीद सेतु के पिलर छह एवं सात के मध्य ज्वाइंटर-14 में दरार पड़ गई थी। इसकी जानकारी होते ही किसी खतरा की आशंका से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक सेतु से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे सेतु के दोनों तरफ विभिन्न मार्गों पर ट्रकों की कतार लग गई थी। पुलिस द्वारा वाहनों का रूट डायवर्जन कर उन्हें दूसरे मार्गों से भेजा जाने लगा था लेकिन कुछ दिन बाद ही पुलिस की मेहरबानी से रात में और कभी-कभी दिन के उजाले में भी भारी वाहनों को सेतु से गुजरने के लिए हरी झंडी दी जाने लगी है। सेतु के आसपास रहने वालों की मानें तो रात में 12 बजे से भोर में चार बजे तक पुलिस अपने फायदा के लिए भारी वाहनों को सेतु से गुजरने की इजाजत दे रही है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे सेतु से एक डीसीएम गुजरता हुआ नजर आया। भारी वाहनों के संचालन को लेकर लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि लगता है कि पुलिस अपने फायदा के लिए सेतु की हालत और भी खराब करते हुए छोटे चार पहिया वाहनों का संचालन भी बंद कराएगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी जमानिया सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि सेतु से भारी वाहनों को गुजरने की इजाजत नहीं है। अगर भारी वाहन गुजर रहे हैं तो इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें