फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिल संशोधन से लेकर स्मार्ट मीटर तक की सुनी शिकायतें

विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड-द्वितीय नगर के उपखंड प्रथम नगर कार्यालय परिसर में लगे शिविर उपभोक्ताओं की समस
विज्ञापन
जिले में प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले विद्युत समाधान दिवस के तहत विद्युत वितरण खंड-द्वितीय नगर के उपखंड प्रथम नगर कार्यालय परिसर में बुधवार को शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर नए कनेक्शन, गलत बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, ट्रांसफॉर्मर, विद्युत आपूर्ति, खराब मीटर और नाम परिवर्तन समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह और उपखंड अधिकारी मुन्नी लाल ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित अवर अभियंताओं व कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर समाधान योग्य शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। उपखंड अधिकारी मुन्नी लाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें