फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द संचालित होगा मलेरिया रोधी माह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में जल्द ही मलेरिया रोधी माह शुरू किया जाएगा। इसमें मलेरिया के साथ-साथ कोरोना से बचाव एवं रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर सप्ताह में दो दिन कैंप लगेंगे। इसमें नि:शुल्क जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाएंगे। आने वाली बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक बीमारियों को रोकनेे के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मलेरिया से बचाव के लिए घरों के आस-पास साफ-सफाई एवं जल भराव वाले स्थानों पर सप्ताह में एक बार जला हुआ मोबिल डालने को प्रेरित किया जाएगा। हर रविवार मच्छर पर वार कार्यक्रम का संचालन होगा। साथ ही मच्छर के प्रजनन वाले स्थानों, जल-जमाव, कूलर, पानी का टैंक, गमला, नारियल के खोल आदि नष्ट करने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ स्लोगन का प्रचार-प्रसार करेंगे। आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकताओं द्वारा क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा और लोगों को जागरूक कर मलेरिया की जांच के लिए पीएचसी-सीएचसी पर भेजा जाएगा। इसकी नि:शुल्क जांच और इलाज विशेषज्ञ और डाक्टरों की देखरेख में जिले के सरकारी अस्पताल सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। कोविड संक्रमण के साथ-साथ वेक्टर जनित बीमारियों पर ध्यान रखना होगा। एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि मलेरिया रोधी माह का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मलेरिया के बारे में जागरूकता पैदा करना है। ताकि लोग इस बीमारी से अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें