फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर कोतवाली के भुतहिया टांड़ स्थित एक मकान में शनिवार की देर रात विवाहिता का शव छत की कुंडी के सहारे फंदे से लटकता मिला। रविवार को मायके पक्ष की ओर से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के भाई ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी आशा जायसवाल (32) की शादी 2012 में भुतहिया टांड़ निवासी आशुतोष जायसवाल से हुई थी। दोनों के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। विवाहिता के भाई बबलू जायसवाल ने बताया कि देर रात ससुरालजनों ने फोन पर सूचना दी कि आशा की मौत हो गई है। मारने-पीटने एवं प्रताड़ित करने का मुकदमा 2017 से ही चल रहा था। एक माह पूर्व विवाहिता का पति बहला-फुसलाकर उसे लेता गया था। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया। बबलू ने विवाहिता के पति आशुतोष, ससुर उदय प्रताप जायसवाल, सास सुधा जायसवाल एवं देवर अश्विनी जायसवाल के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन भी शुरू कर दी। एएसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें