फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर पांच बेड सुरक्षित, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा ने तैयारी तेज कर दी है। भदौरा, मुहम्मदाबाद, सैदपुर, सादात और खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड सुरक्षित किया गया है। साथ ही इलाज एवं जांच की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर भी अधिकारी जुटे हुए हैं, जिससे किसी भी विकट परिस्थितियों में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिल सके। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से सबक लेकर संभावित तीसर लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में जहां 100 बेड का चिल्ड्रेन वार्ड बनाने का काम शुरु कर दिया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञों की टीम और उनकी शिफ्टवार तैनाती को लेकर सूची भी तैयार कर ली गई है। साथ ही दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी मेडिकल कारपोरेशन को सूची भेजी जा चुकी है। नगरीय क्षेत्र के बाद ग्रामीण इलाकों में स्थापित सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने के लिए महकमा जुटा हुआ है। ऐसे में जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद, भदौरा, सैदपुर, सादात और खानपुर में पांच बेड संक्रमित बच्चों को भर्ती करके उपचार करने के लिए सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा इन केंद्रों पर बाल रोग विशेषज्ञों को भी तैनात करने के लिए सूची बनाई जा रही है। वहीं दवा की उपलब्धता को भी लेकर महकमा जुटा हुआ है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेड सुरक्षित कराने के साथ चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं, जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें