फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर चकरोड को किया गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के बरहपुर ग्राम सभा के लखमीपुर मुहल्ले में ग्रामीणों ने श्रमदान कर चकरोड की साफ-सफाई और मिट्टी फेंक कर उसे गड्ढा मुक्त किया। अधिवक्ता शिवशंकर कुशवाहा ने कहा की चकरोड में कई जगह गड्ढा हो जाने से बाइक और चार पहिया वाहन के आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। बारिश के दिनों में बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे थे। ऐसे में गांव के लगभग एक दर्जन लोगों ने श्रमदान किया। साथ ही गांव में चंदा लगाकर मिट्टी गिराने की सहमति बनी। इस मौके पर झूरी कुशवाहा, भारत कुशवाहा, रोहित, संदीप, इंदल कुशवाहा, शशिकांत, भानू, पारस कुशवाहा, कमल कुशवाहा, राजकुमार, किशोर आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें