फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक काढ़े से कोरोना को मात दे रहे जिला कारागार के बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आयुर्वेदिक काढ़े से जिला कारागार के बंदी कोरोना को मात दे रहे हैं। कारागार प्रशासन की ओर से इन पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। इसके अलावा परिसर में संक्रमितों के लिए दो बैरक भी सुरक्षित किए गए हैं, जहां पॉजिटिव होने पर इनको आइसोलेट किया जा रहा है। जिला कारागार में बंदियों को लेकर जेल प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाया जा रहा है। जेल में आने वाले अपराधियों की पहले कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अन्य बैरकों के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कारागार परिसर में एक तरफ स्थापित दो बैरकों में उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है, जिससे संक्रमण का फैलाव अन्य बंदियों में न हो सके। इसके अलावा बंदियों को सुबह-शाम जहां आयुर्वेदिक काढ़ा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं उनके भोजन का विशेष ख्याल रखा जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रह सके। साथ ही योगा एवं व्यायाम भी कराया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व जिला कारागार के 107 बंदी पॉजिटिव आए थे। एहतियात एवं सतर्कता से अब मात्र 16 बंदी ही पॉजिटिव बचे हैं। इनके अंदर भी लगातार सुधार हो रहा है। जेल अधीक्षक राजेंद्र ने कहा कि संक्रमित बंदियों को सुबह-शाम काढ़ा उपलब्ध कराने के साथ ही उनका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें