फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को मारपीटकर किया गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के खुदाबख्शपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक किशोरी को मारपीटकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जखनिया सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है। गांव निवासी रविता (17) पुत्री झगरू चौहान विवादित भूमि पर रखा कोई सामान हटा रही थी। यह देख दूसरे पक्ष के लोग कहासुनी करने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने किशोरी पर ईट फेंक दिया। शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें