प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर सीएमओ द्वारा गठित एसीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम प्रत्येक निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन एवं जांच-पड़ताल में जुट गई है। मंगलवार को जखनिया तहसील क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों को एसीएमओ डा. एसडी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने तीन निजी अस्पतालों की जांच की। हालांकि जांच- पड़ताल में सबकुछ ठीक मिला।
एसीएमओ के नेतृत्व में जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक योगेंद्र यादव, नायब तहसीलदार सतेंद्र मौर्या, एसआई बलवंत सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विनोद यादव ने तीन निजी अस्पतालों को देखा। प्रत्येक अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट, प्रदूषण रजिस्ट्रेशन एवं फायर सिस्टम सहित सारी मूलभूत व्यवस्था मिली। इसके अलावा डॉक्टर भी मौजूद मिले। इस संबंध में जखनिया सीएचसी के अधीक्षक डा. योगेंद्र यादव ने बताया कि एक निजी अस्पताल में दो, दूसरे में तीन और तीसरे में एक भी मरीज नहीं पाए गए। बिना रजिस्ट्रेशन और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।