फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत पर सजग : पहले 10 महिलाएं जाती थीं जिम, अब संख्या 80 पहुंची

विज्ञापन
शहर के एक जिम में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। अब महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखने लगी हैं। पहले घरेलू कार्यों में व्यस्त होने के बाद खुद के लिए समय नहीं निकालना जरूरी नहीं समझती थी लेकिन अब खुद के सेहत और फिटनेस के प्रति उनका रुझान तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि शहर के कई जिम और योग सेंटरों में सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई देती है। कुछ महिलाएं सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद जिम जाती हैं, तो कुछ दोपहर या शाम को अपनी सुविधा के अनुसार वर्कआउट करती हैं। महुआ बाग तिराहे के पास मिश्र बाजार स्थित जिम संचालक अरविंद शर्मा का कहना है कि पहले 8 से 10 महिलाएं ही आती थीं। अब महिलाओं की संख्या बढ़कर 70 से 80 के करीब पहुंच गई है। पहले जो झिझक थी, वह अब खत्म हो गई है। महिलाएं अब फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना चुकी हैं। वहीं, जिम करने वाली रुबी वर्मा व मधु यादव आदि महिलाओं का कहना है कि नियमित व्यायाम करने से शरीर हल्का महसूस होता है, नींद बेहतर आती है। चेहरे पर भी चमक बनी रहती है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर और थायरॉइड जैसी समस्याओं पर नियंत्रण रहता है। उधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ.केके सिंह बताते है कि नियमित वर्कआउट से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें