फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 127 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गर्भवती महिला की जांच करते डाक्टर। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को सीएचसी पर अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमारी ने 127 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, आवश्यक प्रयोगशाला जांच एवं भ्रूण के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
साथ ही उन्हें संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की दवाओं का सेवन आदि के महत्व के बारे में परामर्श दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशीष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह नौ तारीख को आयोजित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें