फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यार्थियों का बनाया जाएगा हेल्थ कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ ही अब छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए नए शिक्षा सत्र में माध्यमिक के छात्रों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। छात्रों के रिपोर्ट कार्ड में पढ़ाई के अंकों के साथ इसका भी उल्लेख होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाएगा। विद्यालय में चिकित्सकों को बुलाकर स्वास्थ्य और संचारी रोग से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगवाकर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

आम तौर पर इस उम्र में युवा अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं होते हैं। यही वजह है कि उन्हें कई तरह की दिक्कत भी होती है। इसके कारण कई को कम उम्र में ही चश्मा लग जा रहा है, जबकि लड़कियों में भी कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह नई पहल शुरू की है। इसके तहत छात्रों के स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड में उनकी आयु, लंबाई, ब्लड ग्रुप, वजन, आंख, दांत, ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन, कोविड-19 टीकाकरण का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आने वाली रिपोर्ट को विद्यार्थियों के तिमाही, छमाही रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया जाएगा। इसका प्रारूप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होगा। जिन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में किसी तरह की कमी या दिक्कत होगी, उन्हें पौष्टिक खाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका फायदा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मिलेगा।
कोट
नए सत्र से कक्षा 12 तक के छात्रों के स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएगा। -अशोक नाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें