फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधानाध्यापक बर्खास्त फर्जी मार्कशीट पर कर रहा था नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र पंदह के ध्रुवनाथ यादव प्रधानाध्यापक विद्यालय नोनिहरा (बाछापार) का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर बीएसए मनीष सिंह ने प्रधानाध्यापक को पद से हटा दिया है। जांच में पाया गया कि शिक्षक के बीए के मार्कशीट में 59 नंबर बढ़ाया गया था। शिक्षक फर्जी बीए का मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन

बीएसए द्वारा जारी पत्र में दर्शाया गया है कि ध्रुवनाथ यादव प्रधानाध्यापक शिक्षा क्षेत्र पंदह का उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली में प्राविधिक चयन समिति द्वारा चयनित किए जाने के उपरांत प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर एक वर्ष के परिवीक्षाकाल पर नियुक्त किया था। नियुक्ति के पूर्व ध्रुवनाथ यादव द्वारा नोटरी शपथ पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें दाखिल पत्रावलियों को सही बताया गया था।
गौरी पकड़ी निवासी दिनेश कुमार यादव ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यालय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़ को सात सितंबर 2025 को शिकायत पत्र दिया था। शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित शिक्षक के शैक्षणिक योग्यता की जांच में शिक्षक दोषी पाया गया। एडी बेसिक के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें