फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तलाक से पहले कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी के पहुंचने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाने के सामने स्थित एक मैरेज हाल में शनिवार की रात विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दूल्हे की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई और स्टेज पर बैठे पति पर अपशब्दों की बौछार शुरू कर दी। इससे हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे बरात बगैर शादी के लौट गई। थाना प्रभारी संतराम यादव ने बताया कि मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खावपुर तेंदुली गांव से बरात आई थी। अनिल अपनी बारात लेकर पहुंचे थे, जहां पूरे हर्षोल्लास के साथ रस्म अदायगी हो रही थी। इसी दौरान मऊ के ही कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ गांव निवासिनी शशिकला देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र के साथ मौके पर पहुंचीं। शादी का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि उसका पति अनिल राम उसे तलाक दिए बगैर ही शादी कर रहा था। जबकि हम दोनों के बीच पहले से कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें