भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को सेवराई के रामपुर कनवा गांव स्थित स्व. चंद्रशेखर स्मारक महाविद्यालय के परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने 39वीं जीटीसी वाराणसी
के ब्रिगेडियर कुंवर विरेंद्र सिंह एवं कर्नल हरेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में करीब 300 जानें गई थीं और कारगिल युद्ध में
11 सैनिक शहीद हुए थे। भूतपूर्व सैनिक अनवारूलददीन खां ने क्षेत्र के सैनिकों के सम्मान में कविता पढ़ी। सम्मान समारोह में शहीदों की पत्नी जमुरातन देवी, राजमुनी देवी, पनघट देवी, फुलमती देवी को ब्रिगेडियर कुंवर विरेंद्र
सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कुंवर विरेंद्र सिंह ने कहा कि सैनिक हमेशा से ही एक शिक्षक हैं। अगर हम सैनिक अपने गांव को अपने तजूर्बे से सिंचित करेंगे तो आने वाली पीढ़ी का परिवेश काफी बेहतर होगी। कहा
कि हमारी तीन पीढ़ी आजादी के बाद से ही देश की सेवा में है। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की मांग पर पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना को पारित कराने का आश्वासन दिया। साथ ही वाराणसी में खुल रहे नये सैनिक कैंटीन
की जानकारी दी। इस मौके पर सुबेदार मेजर रत्न बहादुर शाही, सुभाष यादव, नसीम खां, अशोक सिंह, संतोष सिंह, विजय शंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, मेराज खां, मजहर खां, राकेश बाबा, अरविंद दूबे, आकाश, धर्मेंद्र , कृष्णमोहन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मारकंडेय सिंह एवं संचालन मन्नू सिंह ने किया।