नंदगंज बाजार से कोहरे में गुजरते राहगीर।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। रविवार सुबह से ही कोहरे की चादर तनी रही। इसके चलते लोग ठिठुरते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। नगर क्षेत्र में अलाव के अभाव में कई लोग कागज, लकड़ी आदि जलाकर ठंड से राहत पाने का जतन करते रहे। कोहरे के चलते सड़कों पर आवागमन कर रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। दिन में करीब एक बजे धूप निकलने पर थोड़ी राहत जरूरी मिली लेकिन कुछ देर बाद बदली छा जाने से लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई। ठंड एवं सर्द हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों एवं बुजुर्गों को हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़े पर गौर किया जाए तो वर्ष 2019 में जहां आज की तारीख में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं इस वर्ष आज के दिन न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंड से बचाव के लिए शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोग लकड़ी, कागज आदि जाकर तापते रहे। नगर पालिका की ओर से प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।