फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज कल, तैयारी में जुटी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (नौ सितंबर) को हरितालिका तीज है। इसकी तैयारी में महिलाएं जुट गई हैं। इस दिन महिलाएं निराजल व्रत धारण कर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना करती है। इस त्योहार को देखते हुए कपड़े, गहने और शृंगार की सामग्री खरीदने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ जुट रही है। तीज व्रत को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सैदपुर, मौधा, औड़िहार, अनौनी, ऊचौरी, हसनपुर, भीमापार आदि बाजारों में कपड़ों और शृंगार की दुकानों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि हरितालिका तीज व्रत के लिए मायके से महिलाओं के लिए मिठाई, फल, कपड़े और शृंगार का सामान आदि भेजा जाता है। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का वरदान मांगती हैं। यह व्रत निर्जल रखा जाता है। इसलिए यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। रुचि दुबे ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए यह व्रत रखती हैं। रीना दुबे ने बताया कि इसी दिन माता पार्वती ने एक गुफा में मिट्टी का शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजा की थी। इससे खुश होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। गुड़िया यादव ने बताया कि इस दिन निर्जल व्रत रखकर महिलाएं पति की सलामती की कामना करती हैं। इस पर्व का इंतजार तो पूरे वर्ष रहता है। कंचन पांडेय ने कहा कि मेरे लिए यह व्रत बहुत खास है। परिवार के साथ मिलकर हमने प्लानिंग भी कर ली है। घर को साफ सुथरा रखेंगे। भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें