फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के 37 गोवंश बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों से तीन ट्रक एवं एक पिकअप पर लदे 37 गोवंश बरामद किए। इस दौरान आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया और वाहन को सीज कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देर शाम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से तीन ट्रक एवं एक पिकअप को पकड़ा गया। वाहनों पर लदे 37 मवेशियों को बरामद करने के साथ ही आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए तस्करों में बिहार बक्सर के सेमरी थाना के डेरा का तौकड़राय राजपुर छोटका निवासी लक्ष्मण यादव, बलिया के नरही निवासी दिनेश यादव, आजमगढ़ के जहानागंज थाना के धरवारा निवासी संतोष कुमार, बलिया के पकड़ी थाना के बरसरा निवासी संजय यादव, बलिया के नरही थाना के नरायनपुर कोटवा निवासी राजेश गुप्ता, यही के सूर्यनाथ यादव, बलिया के नरही थाना के मठिया टेढ़वा निवासी परमेश्वर यादव और बलिया जिले कोटवा नरायनपुर निवासी शशि बिंद शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें