फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में शुक्रवार को एक युवक ने कमरे की छत में लगे पंखे के सहारे गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक मुंबई में नौकरी करता था और 15 दिन पहले ही घर आया हुआ था। गांव निवासी संजय यादव (35) परिजनों के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। वहीं पत्नी सरिता अपनी पुत्री के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो वह पति को कमरे से बाहर आने की आवाज लगाने लगी। जब कमरे से कोई हलचल सुनाई नहीं दी तो किसी अनहोनी की आशंका से खिड़की से देखने लगी। फंदे पर लटकते पति के शव को देख वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर एक दिन पूर्व अपनी पुत्री के यहां गए मृतक के पिता भी घटना की जानकारी के बाद घर पहुंच गए और ग्रामीणों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो भाईयों में मृतक सबसे बड़ा था। वह मुंबई में अपने छोटे भाई के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। ग्रामीणों ने बताया वह15 दिन पूर्व ही मुंबई से आया था। इधर घटना के बाद से पत्नी सरिता और पुत्री बिलखती रहीं। गांव की महिलाएं उन्हें शांत कराने में जुटी रहीं। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें