फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डीएम-एसपी के निरीक्षण के 24 घंटे के भीतर ही प्रेमिका पर हमले के आरोप में बंद युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक दो माह पूर्व ही अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के आरोप में जेल में आया था। सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल निवासी नंदकिशोर नेे 23 जनवरी को एकतरफा प्यार में चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें युवती के एक हाथ की तीन उंगलियां कट गई थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। युवक जेल में बैरक तीन में बंद था। जेल सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से वह अवसादग्रस्त था। जेलर राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम युवक ने बैग का फंदा बनाते हुए पाठशाला में दीवार के सहारे लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें