फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, महिला की मौत

मलसा गांव में मारपीट की घटना के बाद जिला अस्पताल में घायलों से जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी ? - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। थाना क्षेत्र के मलसा गांव में बृहस्पतिवार की रात 10 बजे चावल के मामूली विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे की जद में महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव निवासी दीनदयाल बिंद ने अपने चचेरे भाई लालचंद्र पर पांच किलो चावल की बोरी चोरी करने का आरोप लगाया। लालचंद्र ने इसे गलत बताते हुए विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें लाल बिंद (52) उसकी बहन पुतुल देवी (40) और मुन्नी देवी (55) घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते दूसरे पक्ष के आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। शुक्रवार की भोर में पुतुल देवी की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी निरीक्षक सुहवल योगेंद्र सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन करने के साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस उपाधीक्षक हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि चावल चोरी को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट एवं मौत के मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है
Next
AU ऐप में पढ़ें