भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय से शुरू हुई यात्रा विभिन्न रास्तों रेलवे स्टेशन, लंका, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए सरजू पांडेय पार्क में सभा में तब्दील हो गई। यात्रा में शामिल मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते शान में नारेबाजी करते चल रहे थे।
सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ने कहा कि देश में जिस प्रकार से कुछ लोग देश विरोधी बातें कर रहे हैं और दूसरी पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं। रेलवे की राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य प्रभुनाथ चौहान ने मुट्ठी भर लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जब भी भारत में देश विरोधी ताकतें फन उठाती हैं तो मोर्चा के कार्यकर्ता उनका जवाब देते हैं और इस बार भी देंगे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से पार्टी लोगों को संदेश देना चाहती है कि हम एक थे और एक रहेंगे। इस दौरान बाबूलाल बलवंत, विनोद अग्रवाल, संगीता बलवंत, रासबिहारी राय, प्रमोद वर्मा, सुमित तिवारी, मनीष सिंह, अनुज अकेला, अजय यादव, राजीव अरुण सिंह, विनोद गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, चन्द्रकांत सिंह, मयंक जायसवाल, मनीष वर्मा, नरेन्द्र मौर्य, हिमांशु सिंह, श्यामनारायण, अरुण पाल, अनूपशर्मा एवं विरेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजेश सिंह ने की।