गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम अविनाश कुमार से मिला और पत्रक सौंपा। इसमें चौकिया बाजार से कनरी गांव को जोड़ने वाले मार्ग की टीएसी (टेक्निकल ऑडिट सेल) जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग कर्मी व ठेकेदार पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का आरोप लगाया।
जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव ने डीएम अविनाश कुमार को पत्रक सौंपकर बताया कि, लोक निर्माण विभाग द्वारा चौकिया से कनरी गांव तक जाने वाली 500 मीटर की सीसी व पिच सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण के मात्र 15 दिनों बाद ही सड़क पर कई दरारें आ गई हैं। डीएम ने जल्द ही इस मामले में जांच का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में दीपक यादव, प्रदीप, आदित्य, अशोक, सोनू आदि शामिल रहे।