फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़ी के ठेले पर आग, आउटर पर रोकीं ट्रेने

Sat, 28 Mar 2015 11:21 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औडि़हार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर शनिवार की शाम ठेले पर रखे गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरा मच गई। इसके चलते दो ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करा दिया गया। आरपीएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



ठेकेदार शाहिना अहमद औडि़हार जंक्शन पर चाय-पकौड़ी का ठेला लगाता है। शनिवार को धर्मेंद्र राजभर ने प्लेटफार्म पर ठेला लगाया था। शाम को अचानक रिसाव होने से गैंस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक दूकानदार कुछ समझ पाता, तब तक आग ने ठेले को भी अपनी आगोश में ले लिया और ठेले से आग की तेज लपटें उठने लगी।

आग से गैस सिलेंडर फट न जाए, इस आशंका से वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। ट्रेनें किसी दुर्घटना का शिकार न हो, इसके लिए 553 अप भटनी-वाराणसी पैसेंजर और गोदिया एक्सप्रेस को आउटर पर खड़ा करा दिया गया। जानकारी होते ही आरपीएफ प्रभारी राकेश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जलते हुए ठेले को ढकेलते हुए प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर ले गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ पानी डालकर आग को बुझाया। करीब 25 मिनट बाद आग बुझने पर ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें