फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु के बगल में बनेगा रेल कम सड़क पुल

Mon, 28 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रेलवे लाइन के लिए सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताड़ीघाट को गाजीपुर-मऊ से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर रेल कम सड़क पुल का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए रेल अधिकारियों की तरफ से सर्वे किया जा रहा है। रविवार को वीर अब्दुल हमीद सेतु के किनारे अत्याधुनिक जीपीएस सेटेलाइट युक्त मशीन से आरवीएनएल (स्काईलार्क डिजाइनिंग एंड इंजीनियरिंग) टीम पटना के इंजीनियरों ने सर्वे का कार्य किया।
विज्ञापन


सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। आरवीएनएल की टीम ने गंगापार सुहवल क्षेत्र में रेल कम रोड ब्रिज की संभावनाएं तलाशीं। सर्वे कार्य का जायजा शनिवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद नई रेल लाइन और रेल कम रोड ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। गंगा पर बनने वाले रेलवे कम सड़क पुल की लंबाई 1500 मीटर लगभग होगी।

मऊ से ताड़ीघाट होते गाजीपुर सिटी स्टेशन तक रेलवे लाइन का विस्तार करने और गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण कराने के लिए आरवीएनएल की टीम सर्वे कर रही है। सर्वे का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। इस सिलसिले में रविवार को आरवीएनएल टीम के सदस्यों ने अत्याधुनिक जीपीएस (सेटेलाईट सेंसर एवं एंटीना युक्त) यंत्र के सहारे गंगा पर हमीद सेतु के पश्चिम तरफ सर्वे कार्य को अंतिम रूप दिया। सर्वे टीम के सदस्यों ने गंगा तलीय स्थल से लेकर सतह स्थल तक का सर्वे किया और कई स्थान चिह्नित किया।
विज्ञापन


सदस्यों ने बताया कि सर्वे में इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि नवनिर्मित पुल को किसी भी तरह से प्राकृतिक आपदा से नुकसान न पहुंचे और जल मार्ग में भी पुल की वजह से बाधा उत्पन्न न हो। इंजीनियरिंग सर्वे  टीम के सदस्यों ने बताया कि अत्याधुनिक मशीन से पता लगाया जा रहा है कि रेल लाइन के विस्तारीकरण के समय मार्ग में पड़ने वाले रिहायशी इलाका, सड़क मार्ग, मंदिर, बाजार एवं स्थापित औद्योगिक प्रतिष्ठान, बैंक, सरकारी कार्यालय, एवं विद्यालय आदि कहां तक प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही पर्यावरण एवं स्वास्थ्य मानकों का भी ध्यान रखा जा रहा है।  
मालूम हो कि  बीते 19 मार्च को आरवीएनएल के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम आई थी। टीम ने हमीद सेतु रेलवे पुल के निर्माण व विस्तारीकरण के सिलसिले में गंगा नदी का नाव से घंटों सर्वे किया था। कोल्हूबीर बाबा के पूरब तरफ सड़क के दक्षिणी छोर और उतरौली   स्थित नहर के पास मुख्य नियंत्रण बिन्दु स्थापित कर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का कार्य एक माह तक चलेगा।


सर्वे का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ताड़ीघाट मऊ रेल लाइन एवं रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण हमीद सेतु के पश्चिम तरफ होना है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को मोटर बोट से घूमकर सर्वे कार्य का जायजा लिया था। = आकाश वर्मा, वरिष्ठ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें