हमीद सेतु के टाप-अप स्लैब पर किए गए ब्रेक पर रखे गए लोहे की प्लेट हटा मरम्मत करते कर्मी।
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत के बाद सेतु के टाप-अप स्लैब पर स्पैन के लिफ्टिंग के लिए तीन जगहों पर पूर्व में किए गए ब्रेक होल पर रखे गए लोहे की प्लेट को बदला जा रहा है। अब कार्यदायी संस्था उसकी जगह कंक्रीट के ढक्कन लगा रही है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार से इस पर कार्य शुरू किया गया। ऐसे में पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की रफ्तार कम रखी गई थी। कंक्रीट किए गए जगह के चारों तरफ सेफ्टी रिबन बालू की बोरियां एहतियातन रख दी गई है, जिसे अगले दो दिनों के बाद हटा दिया जाएगा। मालूम हो कि टाप-अप स्लैब पर किए गए ब्रेक के ऊपर रखे गए लोहे की प्लेट के ऊपर से वाहनों के गुजरते समय प्लेट में कंपन्न होने के साथ खट-खट की आवाज आ रही थी, जिस कारण प्लेट के भविष्य में कभी भी खिसकने एवं संभावित दुर्घटना की आशंका बन रही थी। इसके बाद राहगीरों की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने लोहे की प्लेट की जगह कंक्रीट करने का निर्णय लिया, जिससे भविष्य में किसी तरह की होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मुकेश सिंह ने कहा कि अधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन लोहे की प्लेट को हटाकर उसकी जगह पर कंक्रीट कर दिया गया है, जिससे आवागमन सुरक्षित बना रहे।