मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई मुहम्मदाबाद की बैठक मंगलवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें 2021 के नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें संतोष कुमार राय अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र यादव की देखरेख में पदाधिकारियों के हुए चुनाव में संतोष कुमार राय को 43 और उनके प्रतिद्वंद्वी अरुणेंद्र कनौजिया को 35 मत प्राप्त हुआ। एक मत अवैध रहा। चुनाव के बाद संतोष कुमार राय को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा सुनील कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कुमार, पंकज कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक यादव मंत्री, पुनीत राय उपमंत्री, नीरज कुमार कोषाध्यक्ष एवं महेंद्र सिंह निर्विरोध ऑडिटर निर्वाचित हुए। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। कहा कि नए पदाधिकारी संघ की गरिमा को कायम रखते हुए दायित्वों के प्रति समर्पित भाव से काम करेंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। इस मौके पर लेखपाल संघ के मंत्री रामलखन राम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बृजकिशोर, जमानिया तहसील के अध्यक्ष रामराज राम, सदर अध्यक्ष उदयप्रताप यादव, कासिमाबाद के अध्यक्ष चितरंजन कुमार के अलावा संजय कुमार पासवान, बेचू राम, नागेंद्र राम, सुनीता गुप्ता, गीता त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।