फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु पर बैरियर लगा रोका आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत के लिए इसके दोनों और बैरिकेटिंग कर आवाजाही रोक दी गई है। अब इस पुल पर दो पहिया तथा अपातकालीन सुविधाओं वाले वाहन ही चल सकेंगे। सोमवार से मरम्मत का काम विधिवत शुरु हो गया है। पुलिस की ओर से गाजीपुर की ओर से रजागंज पुलिस चौकी एवं कालूपुर तिराहे पर सुबह दस बजे से बैरिकेटिंग कर दिया गया। इसके बाद वहां जाम लगने लगा। पुल पर जाने को लेकर कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी होती रही। पुल पर साधन बंद हो जाने से लोग पैदल ही गन्तव्य को जा रहे। पुल बंद हो जाने से बिहार की तरफ से आने वाले वाहनों को मेदिनीपुर, जमानिया, चंदौली एवं जमानियां, करंडा होकर काफी दूर तक सफर तय कर आना-जाना पड रहा है, जबकि गाजीपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को करंडा,जमानिया, सैदपुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए जाना पड़ रहा है। अब यह स्थिति 31 जुलाई तक बनी रहेगी। इधर पुल बंद होने से कालूपुर, मेदिनीपुर आदि जगहों पर कई चाय, मिठाई, समोसा आदि की नई दुकानें खुल गई है। इससे उनकी चांदी कट रही है। गुजरात से आई कार्यदायी संस्था की टीम सेतु के क्षतिग्रस्त ज्वाइंटर की मरम्मत के लिए पहुंच गई है। उसने काम का जायजा भी लिया। इंजीनियर अनुराग पटेल ने बताया कि पुल के जर्जर हो चुके ज्वाइंटर की सभी बैयरिंग को बदला जाना है जिसमें लंबा समय लग सकता है। सोमवार से मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें