फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान के खिलाफ उतरे नागरिक, दो घंटे तक किया चक्का जाम

विज्ञापन
सादात बाजार स्थित रघुवंश चौराहा के पास देशी शराब की दुकान के विरोध में चक्काजाम करते लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सादात। रघुवंश चौराहा के पास देशी शराब की दुकान खुलने के विरोध में आसपास के दुकानदारों और नागरिकों ने रविवार को मजुई-सैदपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। ऐसे में एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने के दो घंटे बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इससे पहले सुबह नौ बजे महिलाएं और पुरुष धरनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर आवागमन ठप कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष अगम दास ने धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। आश्वासन दिया कि शराब की दुकान हटाने के संबंध में शीघ्र ही वह अपनी रिपोर्ट एसडीएम जखनिया को भेज देंगे। जाम की वजह से लोगों को परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दुकान के सटे पश्चिम तरफ बैंक आफ बड़ौदा है। उसी के पास एटीएम संचालित है। यहां हर रोज सैकड़ों आते है। शराब की दुकान के पास सार्वजनिक स्थान है। यहां पर कई छायादार वृक्ष हैं जहां पेड़ की छाया में यात्री बैठकर आराम करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि पूर्व में यहां के नागरिकों द्वारा शराब की दुकान हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था। जिलाधिकारी ने इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था। धरना-प्रदर्शन में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष यादव, लल्लन राय, विनोद चौरसिया, दीपक यादव, संतोष यादव, ओमप्रकाश यादव, खरचू, काजू, मनोज संग काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें