रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (22) शुक्रवार की दोपहर प्रयागराज से सीआरपीएफ की परीक्षा देकर ट्रेन से लौटा था। मुगलसराय के समीप अलीनगर क्रॉसिंग पर चलती ट्रेन से अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय थाना पुलिस ने अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की सूचना मिली। मृतक के पिता राजेश यादव ने बताया कि उनके दो बेटों में अभिषेक बड़ा, जबकि अमन छोटा है। शुरू से ही फोर्स में जाकर देश सेवा करने की इच्छा थी।