हथियाराम मठ परिसर में गौवंश की पूजा करते महंत भवानी नंदन यति। संवाद
सादात। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 25वें ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर पवहारी स्वामी बालकृष्ण यति महाराज का निर्वाण दिवस सोमवार को मठ परिसर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने कहा कि गुरु का जीवन और उनके उपदेश ही शिष्यों के लिए सच्ची पूंजी हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्य यजमान श्रीराम सिंह के साथ मिलकर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और ब्रह्मलीन महंत की समाधि पर विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके बाद गो दान का अनुष्ठान भी हुआ। इस अवसर पर डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, डॉ. अमिता दूबे, अंजू सिंह, शिखा सिंह, शिवानंद सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।