फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस निलंबित, 15 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रत्याशियों तथा समर्थकों पर कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों लगभग 36 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 15 पर गुंडा एक्ट और पांच को जिला बदर किया गया है। पिछले चुनावों में जिन-जिन स्थानों पर लड़ाई झगड़े हुए हैं। उनको अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के 2200 लोगों को 107 के तहत पाबंद किया गया है तथा 700 लोगों को लाल कार्ड वितरित किया गया। धारा 113 के तहत 600 संदिग्धों का अग्रिम वारंट लिया गया है। जिस भी व्यक्ति पर शक होगा तथा चुनाव में गड़बड़ी या बवाल करने का अंदेशा होगा उसको पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें