नंदगंज। थाना क्षेत्र के भुवापुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम सड़क के किनारे दिनेश कुमार (35) निवासी सरौली उर्फ पहेतिया थाना जंगीपुर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की शाम छह बजे थाना क्षेत्र के भुआपुर गांव के पास लोगों की नजर सड़क के किनारे शव पर पड़ी। देखते ही देखते भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई और छानबीन में जुट गई। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। युवक नीले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि किसी गाड़ी से धक्का लग गया होगा अथवा किसी ने मारकर फेंक दिया होगा। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा