फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंधऊ-चौकिया बाईपास के निर्माण को हरी झंडी, शहर में जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
अंधऊ-चौकिया मार्ग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए शासन ने अंधऊ-चौकिया बाईपास के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। 3.900 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के निर्माण पर कुल 39 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव द्वारा बीते 28 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, इस परियोजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में ही 13.82 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। निर्माण के बाद 5 वर्षों तक सड़क के अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी विभाग की होगी।
बता दें कि बीते वर्ष दो अगस्त को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अंधऊ-चौकिया बाईपास की मंजूरी देने की गुजारिश की थी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीएल गौतम ने बताया कि शासन की ओर से अंधऊ-चौकिया बाईपास के निर्माण को हरी झंडी मिली है। इस पर करीब 39 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। 23 करोड़ खर्च होगा मुआवजे पर : पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीएल गौतम ने बताया कि बाइपास सड़क शहर से सटे चार गांवों से होकर गुजरेगी। इसके लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। परियोजना के लिए 7.80 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिस पर 23.40 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है, जबकि शेष धनराशि सड़क बनाने पर व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर होगा मार्ग

यह बाईपास आधुनिक मानकों के अनुरूप टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर (दो लेन और पक्की पटरी) वाला होगा। इस बाईपास के बन जाने से गाजीपुर शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे न केवल प्रदूषण घटेगा बल्कि लोगों के समय की भी बचत होगी। परियोजना के तहत सड़क के साथ-साथ पुलिया और नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को 18 माह के अंदर पूरा किया जाए। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग को तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

शहर के बीच से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधऊ-चौकिया क्षेत्र में लंबे समय से बाईपास की मांग की जा रही थी। इस मार्ग के तैयार होने से वाराणसी और बलिया की ओर जाने वाले यात्रियों के साथ ही भारी वाहनों को शहर के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे गाजीपुर की रिंग रोड और बाईपास कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें