फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने योजना के लोगो (प्रतीक चिह्न) का भी शुभारंभ किया। कोरोना-19 महामारी में अनाथ हुई लड़कियों को विवाह योग्य होने पर योजना के अन्तर्गत एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके अलावा कक्षा नौ या उससे ऊपर के 18 वर्ष तक के छात्र एवं छात्राओं को टैबलेट-लैपटॉप की सुविधा दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से आज प्रदेश में 4050 बच्चों के लिए 12 हजार रुपए की पिछली तीन माह की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में हस्तांतरित की गई। बच्चों को स्कूली बैग में शिक्षा की सामग्री, चॉकलेट भेंट किया गया। इसके अलावा कक्षा-नौ एवं उससे ऊपर वाले छात्रों को टेबलेट भी दिया गया। इस क्रम में आज जिला स्तर पर कोविड कॉल के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या दोनों को खो दिया है ऐसेे 18 अनाथ-निराश्रित बच्चों को एनआईसी सभागार में विधायक सदर डा. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें