फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 21 Oct 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुर्गा पूजा के अंतिम दिन बुधवार को पंडालों में रखी गई भव्य मूर्तियों के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। शहर तथा कसबों में आसपास के जुड़े गांवों के लोगों के पहुंचने से देर रात तक चहल पहल बनी रही। पंडालों की बिजली के उपकरणों से की गई सजावट को देख कर लोगों मोहित हुए जा रहे थे। कई पंडालों में डीजे पर देवी गीत बज रहे थे। दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों की ओर से भी लोगों की सुविधा के लिए तरह-तरह के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन



नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र के अंतिम दिन सभी घरों से लोग पंडाल और मां की  भव्य मूर्तियों के दर्शन को निकले। इसके चलते बुधवार को पंडालों में भीड़ बनी रही। वैसे तो दर्शन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, लेकिन शाम को पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने परिवार के साथ नगर भर के पंडालों तथा उसमें रखी देवी की प्रतिमाओं को देखा। रास्तों पर भी भव्य सजावट की गई थी। चाट, पकौड़ी, मिठाई तथा बच्चों के खिलौनों की दूकानें भी सजाई गई थी। जमानिया, मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर, नंदगंज, सैदपुर, जखनिया, दुल्लहपुर, जंगीपुर, सादात, भीमापार, सैदपुर, करंडा, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, दुबिहा आदि क्षेत्रों में देर रात तक देवी प्रतिमाओं का दर्शन किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें