फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन की जीत पर कांग्रेसी गदगद

Sun, 08 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर कांग्रेस के कार्यकर्ता गदगद हैं। रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

 
जुलूसरजदेपुर चौक से लालदरवाजा तक आया। इस दौरान यहां आयोजित सभा में वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह, समीउल्लाह खां, मुहम्मद राशिद, नूरुल्ला, आशुतोष गुप्ता, अनुराग पांडेय, शबीउल हसन, राफेज्या, मंसूर राईनी, हामिद सिद्दीकी, परवेज अहमद खां उपस्थित थे।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम आने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा। उन्होंने इसे बिहार की जनता का अप्रत्याशित निर्णय बताया।
विज्ञापन


 कांग्रेस, सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं ने इसे साम्प्रदायिक शक्तियों की करारी हार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से त्याग पत्र की मांग की। स्थानीय विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि समाज को बांटने वाली शक्तियों को बिहार की जनता ने मत के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि झूठ बोलकर जनता को बहुत दिनों तक भ्रमित नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता एवं बिहार चुनाव में चार जोन प्रभारी रहे डा. जनक प्रसाद कुशवाहा ने बिहार में महागठबंधन की भारी जीत पर बिहार की जनता को बधाई दी। श्री कुशवाहा ने राजग की करारी हार के लिए प्रधानमंत्री से त्याग पत्र देने की मांग की। कांग्रेस मनरेगा निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन आनंद राय सांकृत ने कहा कि सारे अनुमानों को झुठलाते हुए चुनाव के परिणाम से यह साबित हो गया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ राजग का पतन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें