फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राजकीय महिला महाविद्यालय बना पूविवि का शोध अध्ययन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की तरफ से इसे गाजीपुर के महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीएचडी प्रवेशित शोधार्थियों के कोर्स वर्क के अध्यापन के लिए शोध केंद्र बनाया गया है। अब यहां पर जिले में 18 विषयों में शोध करने वाले शोधार्थियों की पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं संचालित होंगी।
इन विषयों में शिक्षा शास्त्र, बीएड, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भूगोल, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, दर्शन शास्त्र और गणित आदि हैं। यहां पर वर्तमान में कला एवं विज्ञान संकाय में 50 के ऊपर शोध छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं शोध केंद्र की समन्वयक प्रो. सविता भारद्वाज ने विश्वविद्यालय के इस दायित्व के लिए कुलपति प्रोफेसर डॉ. निर्मला मौर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे महाविद्यालय में ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय में शोध कार्य की गुणवत्ता बेहतर होगी। उच्च शिक्षा अनुसंधान में गुणात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शोध अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. निरंजन कुमार यादव ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण होते ही कोर्स वर्क की कक्षाएं शीघ्र आरंभ की जाएंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. उमाशंकर प्रसाद, प्रो. अनिता कुमारी, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, शोध प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. दिवाकर मिश्र, शोध कोर्स वर्क सह प्रभारी डा. विकास सिंह, डॉ. अमित यादव, डॉ. सर्वेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें