फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ब्रांच कमेटी इंदौर की बैठक क्षेत्र के खजूर गांव में पूर्व स्व. विधायक जयराम सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान वक्ताओं ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। राज्य काउंसिल सदस्य शमीम अहमद ने कहा कि दिनों दिन डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है। इन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। किसान, वृद्ध, विकलांग, विधवा, बेसहारा लोग महंगाई से त्रस्त होकर सरकार को कोसने लगे हैं। केवल खाद्यान बांटकर सरकार वाहवाही लूट रही है। वहीं वृद्धजनों के खाते में पेंशन अब तक नहीं आ पाई है। 2022 के चुनाव में जनता भाजपा की सरकार को सबक सिखाने को तैयार बैठी है। बैठक में ब्रांच कमेटी ब्लॉक कमेटी के सम्मेलन और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री रामलाल राम, असगरी बेगम, राजीव सिंह, रामचंद्र शर्मा, बच्चा सिंह, शमशेर, मोती राम, शेषनाथ शर्मा, सूर्यभान, उनुर राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सगड़ी राम तथा संचालन इरशाद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें