फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 घंटे खुले रहेंगे सरकारी अस्पताल, मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा जहां अलर्ट मोड में आ गया है। आपात स्थिति से निपटने की तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। इधर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुरुष अस्पताल में 30 बेड जहां सुरक्षित कर लिया है। सरकारी अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे, वहीं डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी के रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है, जिससे मरीजों के पहुंचने पर तत्काल उनका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के 200 बेड के पुरुष अस्पताल और नवनिर्मित अस्पताल में 150 बेड है। दीपावली पर्व पर आग लगने और झुलसने की अधिकांश घटनाएं होती हैं। ऐसे में उपचार को लेकर तैयारियां कर ली गईं हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जहां 30 बेड सुरक्षित कर लिया है। वहीं दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं । साथ ही चिकित्सकों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के भी दिशा- निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बेड सुरक्षित करने के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि बेड सुरक्षित करने के साथ दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। तत्काल उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें