फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध स्तूप तथा बौद्ध अवशेषों को नष्ट कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क की ओर से डॉ. अंबेडकर पार्क में सोमवार को धरना दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरना सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या में समतलीकरण तथा लॉकडाउन का सहारा लेकर भाजपा की सरकार बुद्ध स्तूप तथा बौद्ध अवशेषों को नष्ट कर रही है। अध्यक्षता कर रहे संयोजक शीलवचन ने कहा कि भाजपा संविधान के विरोध में कार्य कर रही है। एक ओर सरकार ने लॉकडाउन कर सभी को घर में रहने का निर्देश दिया जबकि इसी का उल्लंघन कर 25 मार्च को अयोध्या में भीड़ जुटाकर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर कार्य का शिलान्यास किया। संचालन बद्रीराम ने किया। इस मौके पर नौबत सिंह मौर्य, विजय राम, गजराज राम रावत, दिनेश कुमार गौतम, विनोद कुमार रावत, प्रदीप कुमार, दुनिया राम, सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें