औड़िहार। सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी के बालाजी और पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र कल वाराणसी के सड़क मार्ग द्वारा सीधे टाउन नेशनल इंटर कालेज में पहुंचेंगे। वहां से स्वागत समारोह में हिस्सा लेेने के बाद सीधे अपने गांव जाएंगे। उनके आने पर सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी के बालाजी और पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी वहां पहुंचकर तैयारी के संबंध में जानकारी ली। साथ ही संबंधित अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को 11.00 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर 12.00 बजे निरीक्षण गृह लोनिवि सैदपुर पहुंचेंगे, जिले में आगमन के पश्चात 12.20 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। 12.25 बजे टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर में नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। 02.20 बजे सैदपुर के ग्राम मलिकपुर में अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद 07.00 बजे सर्किट हाउस वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
फोटो।