गाजीपुर। जनपद में शुक्रवार को आई 7600 आई डोज चार घंटे में ही समाप्त हो गई। ऐसे में लगातार वैक्सीन की कमी लाभार्थियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी परेशान किए हुए है। खास कर दूसरा डोज लेने वाले लोग अब वैक्सीन को लेकर चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। अब तक जनपद में चार लाख 18 हजार 66 लोगों ने प्रथम तो 63 हजार 80 लोग दूसरा डोज लगवा चुके हैं। इधर विभाग ने 21 हजार डोज के लिए पुन: मांग की ह जिले में प्रतिदिन आ रही वैक्सीन के समाप्त होने पर लाभर्थियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोजना चार हजार से ऊपर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में मांग के अनुरुप वैक्सीन नहीं मिलने से रोजना ही टीकाकरण सेंटरों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी दिक्कत में हैं। स्थिति तो यह है कि पर्याप्त डोज जिला और महिला अस्पताल के अलावा सरकारी अस्पतालों को नहीं मिलने से लाभार्थियों को टीका नहीं लग पा रहा है। वहीं दूसरे डोज के लिए लाभार्थियों को भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जहां अब तक चार लाख से अधिक ने वैक्सीन का प्रथम डोज लगवा लिया है। वहीं दूसरा डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या 63 हजार 80 पर ही आकर सिमट चुकी है। नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि डिमांड के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिलने से यह समस्या आ रही है। वैक्सीन की अधिक वायल उपलब्ध कराने को लेकर शासन को भी पत्र भेजा गया है।