फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सहयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। ब्लाक परिसर में बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा ने सरकारी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और सदस्यों से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सहयोग करने की अपील की गई। बीडीओ ने कहा कि प्रधानों और सचिवों को मुख्य रूप से ऑपरेशन कायाकल्प औऱ संचारी रोग के रोकथाम पर विशेष ध्यान देना है। साथ ही गांव में गलियों की साफ-सफाई नियमित हो और जलजमाव न होने पाए जिससे संचारी रोगों से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और ग्राम प्रधान आपस में समन्वय स्थापित कर छिड़काव और फॉगिंग कराए। खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार ने कहा, स्वस्थ विद्यालयी परिवेश में बच्चे सीखने में रुचि लेते हैं और सुगमता से सीखते हैं। इसको पूरा करने में आप ग्राम प्रधानों और सचिवों का सहयोग विशेष अपेक्षित है। बैठक में शिक्षक नेता प्रवीण शुक्ल, मनीष राय, अशोक कुमार, जितेंद्र यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें