फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ईंट-भट्ठे से दो लाख का सामान चोरी, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा स्थित ईंट-भट्ठे से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करने और भट्ठा संचालक व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ईंट-भट्ठा संचालक की पत्नी नंदनी देवी ने बुधवार को पिता-पुत्र समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्गा निवासी नंदनी देवी ने तहरीर में बताया है कि उनका ईंट-भट्ठा वर्ष 2021-22 से संचालित हो रहा है। पति के बीमार होने के कारण वह भट्ठे पर कम जाते थे। उनकी अनुपस्थिति में शादियाबाद थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी अजीत कुमार सिंह ईंट-भट्ठे के संचालन की जिम्मेदारी देखते थे। आरोप है कि वह ईंट बिक्री की रकम में से कुछ पैसे जीएसटी, रॉयल्टी और जिला पंचायत का टैक्स जमा करने के नाम पर अपने पास रख लेते थे। आरोप है कि बाद में अजीत की नीयत खराब हो गई और उसने स्टांप पर पति के फर्जी हस्ताक्षर कर ईंट-भट्ठे का फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर लिया। इसके जरिए वह भट्ठा हड़पने का प्रयास करने लगा। नंदनी देवी ने आरोप लगाया कि 11 अगस्त की शाम करीब चार बजे अजीत कुमार सिंह अपने पुत्र अमन सिंह और अन्य साथियों के साथ ईंट-भट्ठे पर पहुंचा और उनके व पति के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोपियों ने ईंट-भट्ठा छोड़कर चले जाने की धमकी दी और ऐसा न करने पर जान से मारने की बात कही। डर के कारण वे लोग मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर की बैटरी, जनरेटर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें